Uncategorized

*बी बी एस स्मृति विद्यापीठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वसंत पंचमी पर्व*

*बी बी एस स्मृति विद्यापीठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वसंत पंचमी पर्व*

 

आज बी.बी.एस. स्मृति विद्यापीठ, औरैया में बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर को पीले रंग के फूलों और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई।

 

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने माँ सरस्वती से ज्ञान, बुद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, कविताएँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें बसंत ऋतु के महत्व और ज्ञान की महिमा को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य महोदया रमणीक कौर ने अपने उद्बोधन में बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को अपनाने की प्रेरणा दी कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और शुभकामनाओं के साथ किया गया। बसंत पंचमी का यह आयोजन सभी विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!