?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा कराएगी निःशुल्क शादी सम्मेलन: हाजी शेख शकील अहमद* – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRयूपी

ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा कराएगी निःशुल्क शादी सम्मेलन: हाजी शेख शकील अहमद*

जसवंतनगर इटावा

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा कराएगी निःशुल्क शादी सम्मेलन: हाजी शेख शकील अहमद*

 

जसवंतनगर/ इटावा। ब्लॉक क्षेत्र जसवन्तनगर के जैनपुर नागर स्थित पी के भट्टा पर ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा ने अपनी टीम के साथ निःशुल्क शादी सम्मेलन को लेकर एक अहम बैठक की।

ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि इस बार हमारा पांचवां शादी सम्मेलन है हम चाहते कोई भी गरीब लड़की जिसका रिश्ता पक्का हो गया है और उसके मां बाप शादी करने में असमर्थ है, ऐसे लोग हमारे शादी सम्मेलन में अपना फॉर्म 20 फरवरी तक जमा कर दे। उन लड़कियों का शादी कार्यक्रम 5 अप्रैल दिन रविवार को नारायण धाम इटावा में किया जाएगा।

जिसमें मुख्य अतिथि हजरत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जीलानी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड व चेयरमैन वर्ल्ड सूफ़ी फोरम कछौछा शरीफ़ होंगे।

ख़जांची रजी साहब ने कहा कि हमारी तंजीम शादी सम्मेलन के साथ साथ आंखों का निःशुल्क आई कैम्प लगवाती है, और बेसहारा लावारिश लाशों का दफीना उनके मजहब के हिसाब से करती है।

समाजसेवी प्रधान पति सराय भूपत कटेखेड़ा रमेश यादव ने आए हुए सभी टीम के लोगों का धन्यवाद करते हुए एक हिन्दू मुस्लिम की मिशाल पेश की और कहा कि आप लोग एक नेक और सराहनीय कार्य करते है जो भी हमसे सहयोग होगा हम आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे।

इस मौके पर उपस्थित रहे इंसानी भाईचारा एवं प्रेम सदभाव समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई,

रजी साहब ख़ांजांची, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम, नगर अध्यक्ष मोहम्मद कैफ उर्फ अनस, कानून सलाहकार असलम खान, प्रदेश सचिव अब्दुल हमीद फ्लेक्स, ज़नाब जावेद मास्टर साहब सलाहकार, इमरान खान, शेख अयान शकील आदि लोगों की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

 

*मोहम्मद आमीन*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!