
*छत पर चढ़ते समय सीढ़ी से फिसला बच्चा गंभीर रूप से घायल*छत पर चढ़ते समय सीढ़ी से फिसला बच्चा गंभीर रूप से घायल*
*अजीतमल,औरैया।* आदमपुर निवासी योगेन्द्र कुमार का 8 वर्षीय पुत्र कार्तिक उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया जब वह सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ रहा था। अचानक सीढ़ी फिसल जाने से कार्तिक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा। गिरने के बाद बच्चें को चोट लगने पर परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है।परिजनों ने बताया कि हादसा घर में चल रहे सामान्य कामकाज के दौरान हुआ। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।




