इटावा मे मोतिया विन्दु आपरेशन का नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

इटावा मे मोतिया विन्दु आपरेशन का नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
आज दिनांक 11 फरवरी,2026 दिन बुधवार को एक मोतिया विन्दु आपरेशन का नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन सुधा आई एन्ड मल्टी केयर सेंटर,रामादेवी उत्सव गार्डन,निकट नुमाइस चौराहा,इटावा में आयोजित किया गया जिसमें कुल 118 मरीजों की जाँच की गयी व उन्हें नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया l शिविर में कुल 52 मरीजों को मोतिया विन्दु आपरेशन हेतु चिन्हित किया गया l चिन्हित किये गये समस्त मरीजों का निशुल्क आपरेशन इमामिया मेडिक्स इंटरनेशनल ट्रस्ट,अलीगढ व सुधा आई एन्ड मल्टी केयर सेंटर,इटावा के सहयोग से दिनांक 13 फरवरी,2026 दिन शुक्रवार को किया जावेगा l
आपरेशन हेतु चिन्हित समस्त मरीज बतलाये गये दिन व समय पर सुधा आई एन्ड मल्टी केयर सेंटर पर उपस्थित होने की कृपा करें l धन्यवाद!




