इटावा में सामूहिक शादी 2026 के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 फरवरी

सामूहिक शादी 2026 के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 फरवरी

ऑल इंडिया उलेमा व मसाईख बोर्ड कराएगा गरीब लड़कियों की शादी
जसवंतनगर/इटावा। ब्लॉक क्षेत्र जसवन्तनगर सराय भूपत कटेखेड़ा में इंसानी भाईचारा प्रेम सदभाव समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन भाई के निज निवास पर ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के नेतृत्व में होने वाली सामूहिक गरीब लड़कियों का शादी सम्मेलन 2026 के फॉर्म जमा होने का सिलसिला जारी है ।
ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद एवं मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम ने संयुक रूप से कहा कि जो बहन बेटी गरीब परेशान बेसहारा है और उनके मां बाप या परिवार के सदस्य बेटी की शादी करने में असमर्थ है। उन बहन बेटी की शादी के फॉर्म जमा करने का सिलसिला जारी है। जिस किसी गरीब भाई की बहन या बेटी की शादी होनी है और वह ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के शादी सम्मेलन में कराना चाहता है तो वह ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा को अपने फार्म जमा कर दे जिससे उन सभी बहन बेटी की शादी सम्मेलन समारोह में हो सके ।उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी है ।
शादी ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा की तरफ से करना चाहते वह अपना फार्म जल्द से जल्द जमा कर दे ।
फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी है ।उसके बाद फिर कोई फार्म जमा नहीं होगा।
इस मौके पर उपस्थित रहे ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, मोहम्मद आमीन भाई, नगर अध्यक्ष मोहम्मद कैफ , मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम, ख़ांजांची रजी साहब, जावेद मास्टर साहब, महासचिव चांद फर्नीचर वाले, उपाध्यक्ष अज़हर फरीदी, तहसीन भाई सलाहकार, अकरम भाई अंडे वाले आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, जिला प्रभारी लक्की जाटव, इस्तियाक अली , मुराद अली, मोहम्मद नाजिम, सद्दाम भाई एल आई सी वाले, मुमताज अहमद, समीर राईन आदि टीम मेंबर।
मोहम्मद आमीन



