कुर्रा थाना क्षेत्र एक महिला ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। विकलांग पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट की गई है।
मैनपुरी

कुर्रा मैनपुरी

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव कुदइया निवासी माया देवी पत्नी रामभरोसेलाल ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 14 फरवरी को गांव के ही रामनरेश पुत्र खजान सिंह उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करते हुए दीवार खड़ी कर दी। महिला का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिसमें उनके पति देव मृत्यु हो गई। लड़का भी खत्म होगया है। मै भी विकलांग हूं
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले भी संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
महिला ने थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनकी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
बाइट (पीड़िता):
“साहब, हमारी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है, हमारे पति को भी मार दिया है, हमें न्याय दिलाया जाए।”
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है।