मैनपुरी में जनता का सेवक चौधरी जसकरन कठेरिया का दिखा उत्सा
मैनपुरी

मैनपुरी में जनता का सेवक चौधरी जसकरन कठेरिया का दिखा उत्सा
जनपद मैनपुरी की किशनी विधानसभा क्षेत्र में 18 फरवरी 2026 को ग्राम इंद्रपुर कैथोली में आयोजित राहुल कठेरिया के शादी समारोह में समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश सचिव, साथ ही अखिल भारतीय कठेरिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जसकरन सिंह कठेरिया ने शिरकत की।
समारोह में पहुंचकर उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की।
इसके उपरांत चौधरी जसकरन सिंह कठेरिया ने विधानसभा तिरवा के हसेरन क्षेत्र में मोनू कठेरिया के छोटे भाई के तिलक समारोह में भाग लिया। यहां भी उन्होंने परिवार को बधाई देते हुए समाज के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।




