?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> आगरा क्लब में “मे क्वीन बॉल 2026” के ऑडिशन संपन्न, मॉडल्स ने बिखेरा ‘ब्यूटी विद ब्रेन्स’ का जलवा। – Bharat Live21 News
Uncategorized

आगरा क्लब में “मे क्वीन बॉल 2026” के ऑडिशन संपन्न, मॉडल्स ने बिखेरा ‘ब्यूटी विद ब्रेन्स’ का जलवा।

संवाददाता=राशिद अहमद 

आगरा क्लब में “मे क्वीन बॉल 2026” के ऑडिशन संपन्न, मॉडल्स ने बिखेरा ‘ब्यूटी विद ब्रेन्स’ का जलवा।

आगरा, 16 मई 2026: आगरा क्लब के डांसिंग हॉल में आगामी “मे क्वीन बॉल 2026” के लिए ऑडिशन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान शहर की कई प्रतिभावान युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।
ऑडिशन के जजमेंट पैनल में कॉर्पोरेट स्किल्स ट्रेनर सुश्री सुप्रिया तथा प्रसिद्ध लेखक एवं निर्देशक श्री सूरज तिवारी उपस्थित रहे । निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आगरा क्लब के मानद सचिव (Honorary Secretary) पं. राहुल के. पालीवाल ने बताया कि फाइनल राउंड के लिए चयनित प्रतिभागियों को 5 दिनों की निःशुल्क ग्रूमिंग क्लासेस दी जाएंगी, ताकि वे ग्रैंड फिनाले के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर सकें।
वहीं, क्लब के एंटरटेनमेंट डायरेक्टर कर्नल धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि इस ग्रूमिंग सेशन के दौरान प्रतिभागियों को रैम्प वॉक, ब्रेन शार्पनिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट (व्यक्तित्व विकास) की विशेष ट्रेनिंग एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाएगी। इस दौरान आगरा क्लब के समस्त डायरेक्टर जिनमें ग्रुप कैप्टन किन्शुक कुमार , लेफ्टिनेंट कर्नल टी सी सिंह ,स्क्वेड्रन लीडर अमरेंदर सिंह , श्री विनय बंसल ,श्री अनुराग शर्मा तथा श्री सौरभ अग्रवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करायी ।
कार्यक्रम का भव्य ग्रैंड फिनाले आगामी 23 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के प्रोफेशनल मॉडल्स, डांसर्स और एंकर्स अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!