?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> कुर्रा मैनपुरी — तखरऊ नहर कांड का खुलासा, दोनों युवकों शव की हुई पहचान – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दिल्ली NCRयूपी

कुर्रा मैनपुरी — तखरऊ नहर कांड का खुलासा, दोनों युवकों शव की हुई पहचान

मैनपुरी

कुर्रा मैनपुरी — तखरऊ नहर कांड का खुलासा, दोनों युवकों शव की हुई पहचान

जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र स्थित तखरऊ नहर पुल से कूदे युवक और उसे बचाने वाले दोनों युवकों की घटना का आज खुलासा हो गया।

कुर्रा पुलिस और प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल टीमों ने दूसरे युवक राजू कश्यप का शव बरामद कर लिया। खोजबीन के दौरान शव पुल से लगभग एक किलोमीटर आगे पानी में तैरता मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने करीब 12:31 बजे शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

शव मिलने के बाद परिजनों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि शव को कहीं और से लाकर यहां डाला गया है। फिलहाल घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि कल एक अज्ञात युवक का शव पुल से करीब 5 किलोमीटर दूर सैफई थाना क्षेत्र में मिला था, जिसकी पहचान संजीव यादव के रूप में हुई थी।

अब दोनों शवों की पहचान हो चुकी है और राजू कश्यप का शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया मामले को लेकर इलाके में आक्रोश बना हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!