शीतल जल की प्याऊ का हुआ शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी राहत।
भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापारियों की पहल, 21 मटको में मिलेगा आरओ का पानी।

संवाददाता=राशिद अहमद
शीतल जल की प्याऊ का हुआ शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी राहत।
भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापारियों की पहल, 21 मटको में मिलेगा आरओ का पानी।
आगरा। इंजीनियरिंग कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन(एक्मा) ने बढ़ती गर्मी और तपते मौसम को देखते हुए शीतल जल की प्याऊ की शुरुआत रामबाग चौराहे पर की। प्याऊ का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, नेशनल चैम्बर ऑफ़ इण्ड्रेस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता और टीटीजेड समिति के सदस्य विजय गुप्ता ने शीतल जल पिलाकर किया।
अध्यक्ष अतुल गोयल ने बताया कि यह प्याऊ शहर के व्यस्त क्षेत्र रामबाग चौराहा में स्थापित की गई है, जहां रोजाना हज़ारो राहगीरों, ऑटो-रिक्शा चालकों और मजदूरों का आना-जाना लगा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आरओ पानी से भरे मिट्टी के 21 मटके लगाये गए है। जिन्हें संस्था द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम भरा जाएगा।
सचिव मुकेश जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे न केवल प्यास बुझती है बल्कि लू जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य स्थानों पर भी ऐसी प्याऊ स्थापित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।
मुख्य अतिथि राकेश गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की व्यवस्थाएं गर्मी के मौसम में बेहद राहत देती हैं। राहगीरों ने भी प्याऊ से पानी पीकर आयोजकों को धन्यवाद दिया।



