?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> विशिष्ट ब्राह्मण परिषद द्वारा विप्र गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन। – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

विशिष्ट ब्राह्मण परिषद द्वारा विप्र गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन।

संवाददाता=राशिद अहमद 

विशिष्ट ब्राह्मण परिषद द्वारा विप्र गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन।

आगरा आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को परशुराम जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विशिष्ट ब्राह्मण परिषढ द्वारा विप्र गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन ताज लिटरेचर क्लब कार्यालय बेलनगंज आगरा पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिर्राज दीक्षित, संस्थापक राजकुमार शर्मा , अध्यक्ष भावना वरदान शर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण करके किया गया। भावना वरदान शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिर्राज दीक्षित, विशेष अतिथि के रूप में चारू शर्मा और डॉक्टर अमिता त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में
समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को विप्र गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों के नाम है , गिर्राज दीक्षित ,चारू शर्मा,डॉ अमिता त्रिपाठी, अमरीश नाथ, । कार्यक्रम में काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया।डा अमिता त्रिपाठी ने रामचरितमानस में से राम और परशुराम संवाद का पाठ किया। रश्मि जी ने रामधारी सिंह दिनकर की परशुराम की प्रतीक्षा की पंक्तियां प्रस्तुत की। काव्य संध्या में कवि कामेश मिश्रा सनसनी, कवयित्री अलका शर्मा, महक ,डॉ राम प्रकाश चतुर्वेदी और अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया और वीर रस से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन आचार्य उमाशंकर ने किया। कार्यक्रम में वेद प्रकाश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, हेमलता दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, वरदान शर्मा उपस्थित रहे। गिर्राज दीक्षित ने अपने वक्तव्य में कहा भगवान परशुराम के जीवन चरित्र में शास्त्र और शास्त्र दोनों का महत्व है। आवश्यकता पड़ने पर शस्त्र उठाना हर ब्राह्मण का कर्तव्य है। भावना वरदान शर्मा ने कहा आज के ब्राह्मण चिंतन शिविर में ब्राह्मण समुदाय की ओर से हमने सरकार के सामने कुछ मांगे रखी है जैसे ब्राह्मण कन्या छात्रावास, ब्राह्मण युवा रोजगार फोरम, ब्राह्मण निर्धन कन्या विवाह आदि। उन्होंने कहा कि हमें केवल जन्मोत्सव पर कार्यक्रम ही आयोजित नहीं करना है बल्कि इस दिन भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना है। विपुल समाज के आदर्श भगवान परशुराम का जीवन अनुकरणीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!