E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

Varsha Property की 1st Anniversary Contest प्रेस वार्ता सम्पन्न 7 जून को आगरा में होगा “Grand Entry Fest – Win Big with Shakti Kapoor” का भव्य आयोजन।

संवाददाता=राशिद अहमद

Varsha Property की 1st Anniversary Contest प्रेस वार्ता सम्पन्न 7 जून को आगरा में होगा “Grand Entry Fest – Win Big with Shakti Kapoor” का भव्य आयोजन।

आगरा। शहर की तेजी से उभरती हुई रियल एस्टेट कंपनी Varsha Property द्वारा अपनी 1st Anniversary Contest के उपलक्ष्य में आज एक भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में कंपनी के डायरेक्टर्स एवं आयोजन टीम ने मीडिया को आगामी मेगा इवेंट और कॉन्टेस्ट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

इस अवसर पर कंपनी की ओर से बताया गया कि Varsha Property ने अपने एक वर्ष के सफल सफर को खास बनाने के लिए अपने ग्राहकों एवं शहरवासियों के लिए एक अनोखा और आकर्षक कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है, जिसमें मात्र ₹499/- में प्रतिभागियों को करोड़ों के सपनों जैसे शानदार उपहार जीतने का अवसर मिलेगा।

कंपनी ने जानकारी दी कि इस कॉन्टेस्ट का सबसे बड़ा आकर्षण ₹70 लाख का घर है। इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए 10 ग्राम गोल्ड कॉइन, Bajaj Pulsar 125cc बाइक, 1.5 टन AC, 55 इंच स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, स्मार्टफोन, ₹5100 एवं ₹2100 के कैश प्राइज सहित कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि इस ग्रैंड आयोजन “Grand Entry Fest – Win Big with Shakti Kapoor” में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता Shakti Kapoor मुख्य आकर्षण के रूप में शामिल होंगे। Shakti Kapoor की उपस्थिति को लेकर शहरवासियों और उनके प्रशंसकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भव्य कार्यक्रम 7 जून 2026 को सूरसदन, एम.जी. रोड, आगरा में आयोजित किया जाएगा, जहाँ शहर के गणमान्य नागरिक, बिजनेस वर्ग, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मनोरंजन, लाइव इंटरैक्शन और कॉन्टेस्ट से जुड़ी विशेष घोषणाएँ भी की जाएंगी।

कंपनी के डायरेक्टर्स जितेंद्र सिंह, उपेंद्र चौधरी एवं अनुभव जैन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि Varsha Property हमेशा अपने ग्राहकों का विश्वास जीतने और उन्हें बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने के लिए कार्य करती रही है। इसी विश्वास और सहयोग के कारण कंपनी ने अपने पहले ही वर्ष में शहर में एक अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि यह कॉन्टेस्ट पूरी तरह पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जा रहा है तथा सभी विजेताओं का चयन निष्पक्ष तरीके से ऑनलाइन माध्यम द्वारा किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के सपनों को साकार करना और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना भी है।

प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने आयोजन और कॉन्टेस्ट से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका कंपनी प्रबंधन द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना की और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस पूरे भव्य आयोजन का संचालन Aarohi Events द्वारा किया जा रहा है, जो अपनी शानदार इवेंट मैनेजमेंट और भव्य आयोजनों के लिए जाना जाता है।

कार्यक्रम स्थल: सूरसदन, एम.जी. रोड, आगरा तिथि: 7 जून 2026
Contest Managed By – Aarohi Events

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!