निमंत्रण से वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
रिपोर्टर अतुल त्रिपाठी बछरावां

निमंत्रण से वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

रिपोर्टर अतुल त्रिपाठी बछरावां कस्बा से निमंत्रण से वापस अपने घर जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मामला शिवगढ़ थाना इलाके के बांदा बहराइच हाईवे निकट रूस्तमगंज माइनर के पास का है यहां बछरावां की ओर से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले शिव शंकर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके साथ बैठे बैंती गांव के रहने वाले दो अन्य युवक पप्पू त्यागी ,रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची डायल 112 ने घायलों को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल पहुंचते ही गंभीर रूप से घायल रोहित साहू की भी मौत हो गई शिवगढ़ पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है उधर घटना की जानकारी मिलते ही तीनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया वही इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हुई है शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है,अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट डा सौरभ सिंह,, ई एम ओ,,, सीएचसी शिवगढ़




