?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> पृथ्वीराज के दमदार शतक से रेनबो फाइटर्स फाइनल में, सेमीफाइनल में केके शर्मा टीम पर बड़ी जीत – Bharat Live21 News
Uncategorized

पृथ्वीराज के दमदार शतक से रेनबो फाइटर्स फाइनल में, सेमीफाइनल में केके शर्मा टीम पर बड़ी जीत

पृथ्वीराज के दमदार शतक से रेनबो फाइटर्स फाइनल में, सेमीफाइनल में केके शर्मा टीम पर बड़ी जीत

पृथ्वीराज के दमदार शतक से रेनबो फाइटर्स फाइनल में, सेमीफाइनल में केके शर्मा टीम पर बड़ी जीत

संवाददाता=राशिद अहमद की रिपोर्ट।

आगरा ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर रेनबो फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केके शर्मा बैट्स क्रिकेट एकेडमी को 139 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यह प्रतियोगिता जेबी स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेनबो फाइटर्स की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 287/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से पृथ्वीराज सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 13 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

पृथ्वीराज को कैफ रहमान (42 रन) और जैब रहमान (30 रन) का अच्छा साथ मिला, जिससे टीम ने मजबूत स्थिति बनाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केके शर्मा बैट्स क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 36.3 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से वांश मिश्रा (54 रन) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके।

रेनबो फाइटर्स की गेंदबाजी भी काबिले तारीफ रही। दिविक तिवारी और कबीर पंचाल ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी सटीक लाइन और लेंथ से दबाव बनाए रखा।

मैच के बाद “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार शानदार शतक लगाने वाले पृथ्वीराज सिंह को प्रदान किया गया। यह सम्मान मुरारीलाल भघेल एवं सतीन्द्र सिंह राणा द्वारा दिया गया।

अब टूर्नामेंट का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला कल शनिवार को जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर रेनबो फाइटर्स और चाहर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर भूपेंद्र पाल जी, केके शर्मा जी तथा आगरा के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक अशोक सिंह उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जेबी क्रिकेट ग्राउंड पहुंचकर इस शानदार फाइनल मुकाबले का आनंद लें और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। साथ ही इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण यूट्यूब के JB Cricket Academy चैनल पर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!