?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> भारतीय किसान यूनियन आंदोलन (अराजनैतिक) ने नए पद का आवंटन – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी

भारतीय किसान यूनियन आंदोलन (अराजनैतिक) ने नए पद का आवंटन

औरैया

भारतीय किसान यूनियन आंदोलन (अराजनैतिक) ने नए पद का आवंटन

भारतीय किसान यूनियन आंदोलन (अराजनैतिक) संगठन में आज बुधवार को एक महत्वपूर्ण पद का आवंटन किया गया। पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ अनिल सिंह ने अखंड भारत युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार यादव के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा अवनीश मथुरिया की संस्तुति पर आपकी क्षमता, योग्यता एवं कुशलता को ध्यान में रखते हुए जनपद औरैया से प्रदेश सचिव, युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश पद पर मनोनीत किया है।

संगठन की ओर से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि आप किसानों और मजदूरों के हित में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और त्याग की भावना से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव बंकी के निर्देशन में संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। संगठन को पूरे भारत में सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।

नव नियुक्त पदाधिकारी का स्वागत फूलमालाओं एवं मिठाई खिलाकर किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की मदद और न्याय के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसान की एक आवाज़ पर पूरा संगठन एकजुट होकर खड़ा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!