?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ररूआ में आज श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं से भरा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगला झाल में स्वर्गीय श्री संतोष यादव जी की स्मृति में स्थापित की गई मूर्ति का भव्य अनावरण किया गया। – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपी

जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ररूआ में आज श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं से भरा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगला झाल में स्वर्गीय श्री संतोष यादव जी की स्मृति में स्थापित की गई मूर्ति का भव्य अनावरण किया गया।

कुर्रा मैनपुरी

जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ररूआ में आज श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं से भरा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगला झाल में स्वर्गीय श्री संतोष यादव जी की स्मृति में स्थापित की गई मूर्ति का भव्य अनावरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन से हुई, जिसमें उपस्थित अतिथियों एवं परिजनों ने आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़े परिवार के सदस्य श्री रघुवीर सिंह के करकमलों से मूर्ति का फीता काटकर अनावरण किया गया तथा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी आदरणीय श्री अरविंद प्रताप यादव, ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सोनू तथा परिवारजनों व क्षेत्र के सम्मानित ग्रामीणों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय संतोष यादव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय संतोष यादव जी के सरल स्वभाव, सामाजिक व्यवहार और क्षेत्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

पूरे कार्यक्रम का वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय बना रहा, जहां परिजनों का स्वागत-सम्मान करते हुए ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!