?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> लायंस क्लब आकाश ने शुरू की शीतल जल प्याऊ सेवा। – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

लायंस क्लब आकाश ने शुरू की शीतल जल प्याऊ सेवा।

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगा ठंडे व स्वच्छ जल का सहारा।

संवाददाता=राशिद अहमद 

लायंस क्लब आकाश ने शुरू की शीतल जल प्याऊ सेवा।

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगा ठंडे व स्वच्छ जल का सहारा।

आगरा। लायंस क्लब आगरा आकाश की ओर से भीषण गर्मी के बीच जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए कुबेरपुर-भागूपुर स्थित भवन निर्माण केंद्र पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। प्याऊ का उद्घाटन लायंस क्लब के वीडीजी प्रथम डॉ. आर.एन. वर्मा एवं वीडीजी द्वितीय अजय भार्गव ने संयुक्त रूप से पानी पिलाकर किया।

क्लब अध्यक्ष अनिल वाष्णेय ने बताया कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आमजन, राहगीरों और श्रमिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्याऊ स्थापित की गई है। तपती धूप में स्वच्छ और शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है, और इसी भावना के साथ क्लब लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहता है।

क्लब समन्वयक मनोज गुप्ता ने बताया कि प्याऊ पर स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को आसानी से ठंडा पानी मिल सके। गर्मी के पूरे मौसम में नियमित तीन माह तक संचालन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!