?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> किशनी मैनपुरी से बड़ी खबरभाजपा नेता अतुल कुमार उर्फ रवि कठेरिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दलित व्यक्ति के घर में घुसकर जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप, थाने में दी तहरीर – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदिल्ली NCRदेशयूपी

किशनी मैनपुरी से बड़ी खबरभाजपा नेता अतुल कुमार उर्फ रवि कठेरिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दलित व्यक्ति के घर में घुसकर जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप, थाने में दी तहरीर

किशनी मैनपुरी

किशनी मैनपुरी से बड़ी खबरभाजपा नेता अतुल कुमार उर्फ रवि कठेरिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दलित व्यक्ति के घर में घुसकर जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप, थाने में दी तहरीर

 

जनपद मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र का मामला सामने आया है, जहां एक दलित परिवार ने तहसील कर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना किशनी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, दिनांक 17 फरवरी 2026 को शाम करीब 3:30 बजे दो व्यक्ति जिनका नाम इस तरह है। विश्राम सिंह यादव व श्याम सिंह यादव खुद को तहसील का अमीन बताकर पीड़ित के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बैंक से संबंधित 2 लाख 60 हजार रुपये नगद भुगतान करने को कहा पीड़ित ने आरसी की प्रति और संबंधित दस्तावेज दिखाने की बात कही,मेरे भाई द्वारा मुख्यमंत्री युवा उददमीयोजना के तहत लिए गये रिडकि किस्तें समय से जमा कि जा रही है फिर भी आरसी जारी कैसे हो गयीं आरोपी इसी बात से भड़क गये और कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित का कहना हैं कि लोन का भुगतान किया जा रहा है, फिर भी बिना दस्तावेज दिखाए दबाव बनाया गया। विरोध करने पर आरोप है कि तहसील कर्मचारियों ने अभद्रता की, धक्का-मुक्की की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

तहरीर में यह भी उल्लेख है कि पीड़ित के वृद्ध पिता, जिनकी उम्र करीब 76 वर्ष बताई गई है, के साथ ही कथित रूप से बदसलूकी की गई। आरोप है कि जान बचाकर घर में घुसने के बाद भी आरोपी घर के अंदर घुस आए और मारपीट की। साथ ही जेब में रखे 10 हजार रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है।

पीड़ित ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है और आरसी की प्रति उपलब्ध कराने की भी अपील की है। पुलिस इस मामले में लापरवाही करती नजर आयी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!