?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> पावर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, माही क्रिकेट क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता – Bharat Live21 News
E-Paper

पावर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, माही क्रिकेट क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता

संवाददाता=राशिदअहमद

पावर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, माही क्रिकेट क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता।

आगरा जेबी क्रिकेट ग्राउंड, बमरौली कटारा में आयोजित पावर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को हुआ। उद्घाटन मुकाबले में माही क्रिकेट क्लब (एमसीसी 07) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहाबाद क्रिकेट क्लब को 14 रनों से हराकर जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए माही क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से चिंटू गुर्जर ने 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके अलावा झौंटी (22 रन), साहिल गोयत (23 रन) और सुनील सरवान (नाबाद 19 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहाबाद क्रिकेट क्लब की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अभिनव (अभिनय) तोमर ने 29 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिलने के कारण टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

माही क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके और मैच के हीरो बने। वहीं सुनील सरवान ने भी 2 विकेट हासिल किए।

इस टूर्नामेंट में कुल चार टीमें भाग ले रही हैं—माही क्रिकेट क्लब, फतेहाबाद क्रिकेट क्लब, यूथ क्रिकेट क्लब और सुपर स्ट्राइकर्स। उद्घाटन मैच में जीत के साथ माही क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!