?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> चाहर क्रिकेट अकैडमी ने जीता ब्रेनबोरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब। – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशबॉलीवुड
Trending

चाहर क्रिकेट अकैडमी ने जीता ब्रेनबोरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब।

चाहर क्रिकेट अकैडमी ने जीता ब्रेनबोरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब।

संवाददाता=राशिद अहमद 

चाहर क्रिकेट अकैडमी ने जीता ब्रेनबोरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब।

आगरा ब्रेनबोरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा, जिसमें चाहर क्रिकेट अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेनबो फाइटर्स को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में रेनबो फाइटर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में चाहर क्रिकेट अकैडमी ने 39.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

चाहर क्रिकेट अकैडमी की जीत में बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। आयुष सोलंकी ने 66 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली, जबकि शुभेंद्र कुमार ने 52 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान आदित्य यादव ने अंत में 13 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

गेंदबाजी में दैविक तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 ओवर में 34 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे विपक्षी टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।

इस मुकाबले के स्टार खिलाड़ी अभिज्ञान विक्रम सिंह रहे, जिन्होंने अपने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। पूरे टूर्नामेंट में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। इस उपलब्धि पर उन्हें 5000 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।

टूर्नामेंट के अन्य पुरस्कारों में बेस्ट बैट्समैन का खिताब चाहर क्रिकेट अकैडमी के आदित्य शर्मा को दिया गया। वहीं बालाजी क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ी आदित्य को भी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए सम्मानित किया गया। बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड बालाजी क्रिकेट अकैडमी को मिला, जबकि इमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार भी बालाजी क्रिकेट अकैडमी के आकाश को प्रदान किया गया।

फाइनल मुकाबले के दौरान कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर भुमेन्द्रपाल सिंह अवागढ़ मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में मॉडलिंग क्षेत्र से रोहन शर्मा, मनोज जी, जगवीर सिंह राणा, सतेन सिंह राणा (आयोजक) और संतोष राणा शामिल रहे।

अंत में विजेता टीम चाहर क्रिकेट अकैडमी को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया, जिससे यह आयोजन सफल और यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!