?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> ओशो मेडिटेशन कैंप का आगरा में शुभारंभ, 23 से 26 अप्रैल तक चलेगा विशेष ध्यान शिविर। – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

ओशो मेडिटेशन कैंप का आगरा में शुभारंभ, 23 से 26 अप्रैल तक चलेगा विशेष ध्यान शिविर।

संवाददाता=राशिद अहमद

ओशो मेडिटेशन कैंप का आगरा में शुभारंभ, 23 से 26 अप्रैल तक चलेगा विशेष ध्यान शिविर।

आगरा। ओशोएस्ट्रो मेडिटेशन फाउंडेशन एवं ओशो मित्र आगरा के संयुक्त तत्वावधान में “ओशो मेडिटेशन कैंप – सिटी ऑफ लव, आगरा” का आयोजन 23 से 26 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। यह चार दिवसीय ध्यान शिविर प्रतिभागियों को आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन और आत्म-जागरूकता की ओर प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल रिट्रीट में किया जा रहा है, जहाँ प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से ध्यान सत्र प्रारंभ होंगे। शिविर के पहले दिन 23 अप्रैल को शाम 4:00 बजे प्रेस वार्ता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इस ध्यान शिविर का संचालन स्वामी आनंद एकांत (चांपा) द्वारा किया जाएगा, जो ओशो की ध्यान विधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को आंतरिक यात्रा का अनुभव कराएंगे। शिविर में माइंडफुलनेस, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

आगरा के शांत और ऐतिहासिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी शामिल होंगे। साथ ही, शहर की सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराने हेतु ताजमहल एवं आगरा किला जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

आयोजकों का मानना है कि यह शिविर लोगों को आंतरिक शांति, मानसिक स्वास्थ्य और जागरूक जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगा। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि इस आध्यात्मिक आयोजन को व्यापक स्तर पर कवरेज प्रदान करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।
आयोजक मंडल में शामिल हैं।

आनंद अग्रवाल, डॉ. देव स्वरूप शास्त्री, आशीष शर्मा, अमृत दीप, स्वामी भरत, सरला अग्रवाल, डॉ. पूजा शर्मा, सुधा वर्मा, बालो जी, मनोज शर्मा, मनीष अग्रवाल, नेत्रपाल सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह तोमर।
(टीम आरोही इवेंट्स – मीडिया पार्टनर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!