?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> घर का दरवाजा तोड़कर नगदी व जेवर की लूट, दबंगों पर गंभीर आरोप – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदिल्ली NCRयूपी

घर का दरवाजा तोड़कर नगदी व जेवर की लूट, दबंगों पर गंभीर आरोप

कुर्रा मैनपुरी

घर का दरवाजा तोड़कर नगदी व जेवर की लूट, दबंगों पर गंभीर आरोप

कुर्रा, मैनपुरी।

कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव लहरा एमनीपुर (मढ़ाहा) में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित अमित पुत्र कप्तान सिंह ने आरोप लगाया है कि 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर करीब 12:40 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों—सौरभ पुत्र सुधीर कुमार, सरबजीत पुत्र शेर सिंह, गोविंद पुत्र महाराम सिंह, अभयप्रताप पुत्र मुकेश और शिवकुमार पुत्र सत्यवान—ने पहले घर का लकड़ी का गेट तोड़ा और जबरन अंदर घुस गए। इसके बाद घर के कमरे में रखे सामान को तोड़फोड़ कर अलमारी में रखे करीब 65,000 रुपये नगद निकाल लिए। साथ ही जेवर, बर्तन व अन्य सामान भी लूट ले गए।

अमित ने बताया कि वह बकरियों के खरीद-फरोख्त का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना के दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कथित तौर पर आरोपी पथराव करते और दबंगई दिखाते नजर आ रहे हैं।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि दबंगों द्वारा अवैध असलाह लहराकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की गई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार भयभीत है और अब तक प्रशासन से कोई ठोस कार्रवाई न होने की बात कह रहा है।

मांग:

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

👉 पुलिस का पक्ष:

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!