*आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना शिविर में उमड़ा जनसैलाब*
औरया

*आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना शिविर में उमड़ा जनसैलाब*
*-चेयरमैन मो. अनवर कुरैशी व अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही*
*फफूंद–औरैया,*
शनिवार को नगर पंचायत फफूंद में आयोजित आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। पुराने सरकारी अस्पताल परिसर में लगे इस शिविर का चैयरमेन अनवर कुरैशी ने फीता काटकर उद्घाटन किया वहीं सुबह से ही महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
नगर पंचायत अध्यक्ष मो. अनवर कुरैशी की पहल और अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय के कुशल संचालन में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दोनों अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।स्थानीय नागरिकों ने चेयरमैन मो. अनवर कुरैशी की जनहितैषी सोच और विकासोन्मुख कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत लगातार आमजन के हित में कार्य कर रही है। वहीं अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय की प्रशासनिक दक्षता और समन्वय क्षमता की भी लोगों ने प्रशं
ा की।
शिविर में 27 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार मिलेगा। नगर पंचायत फफूंद की यह पहल क्षेत्र में जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।




