?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> मैनपुरी में काम पर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

मैनपुरी में काम पर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

मैनपुरी

मैनपुरी में काम पर गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

मनपुरी के क्षेत्र किला बजरिया से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किला बजरिया निवासी शफीक अंसारी का पुत्र अयान अंसारी मंगलवार(24 फरवरी) सुबह से लापता है। परिजनों के मुताबिक अयान रोज की तरह सुबह घर से ‘सोनू कार एसी रिपेयर’ की दुकान पर काम करने के लिए निकला था, लेकिन वह न तो दुकान पहुंचा और न ही वापस घर लौटा।

परिजनों में चिंता का माहौल

युवक के पिता शफीक अंसारी ने बताया कि अयान प्रतिदिन समय पर घर लौट आता था, लेकिन बुधवार सुबह से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्तेदारों और परिचितों में काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द युवक का पता लगाकर उसे सकुशल घर पहुंचाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!