?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चाहर क्रिकेट अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालाजी क्रिकेट अकैडमी, एटा को 55 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चाहर क्रिकेट अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालाजी क्रिकेट अकैडमी, एटा को 55 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया

ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चाहर क्रिकेट अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालाजी क्रिकेट अकैडमी, एटा को 55 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया

ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चाहर क्रिकेट अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालाजी क्रिकेट अकैडमी, एटा को 55 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया

*संवाददाता=राशिद अहमद की रिपोर्ट।

एटा। ब्रेव वॉरियर्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चाहर क्रिकेट अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालाजी क्रिकेट अकैडमी, एटा को 55 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टूर्नामेंट का आयोजन सतेंद्र सिंह राणा द्वारा कराया जा रहा है और मुकाबला दर्शकों के लिए काफी रोमांचक रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चाहर क्रिकेट अकैडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 118 गेंदों में 112 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 16 चौके शामिल रहे। उनके अलावा मयंक सोगरवाल ने 61 रन बनाकर टीम को मजबूती दी, जबकि तनमय राजपूत ने 22 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटी-छोटी उपयोगी पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट अकैडमी, एटा की टीम दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। टीम की ओर से आकाश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए, जबकि आर्यन चौधरी ने 43 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके और पूरी टीम 37 ओवर में 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

गेंदबाजी में चाहर क्रिकेट अकैडमी के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। अभय चौधरी ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि हिमांशु राजपूत ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।

मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले आदित्य शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ चाहर क्रिकेट अकैडमी ने फाइनल में जगह बना ली है और टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कल जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसमें केके शर्मा बैट्स क्रिकेट एकेडमी का सामना रैंगो फाइटर्स क्रिकेट क्लब, अलीगढ़ से होगा। क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले में भी कड़े संघर्ष और रोमांचक खेल की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!