?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर बरामद—चालक फरार – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी
Trending

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर बरामद—चालक फरार

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर बरामद—चालक फरार

थाना टिकैतनगर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम को जरमऊ गांव में अवैध खनन की सूचना मिली, जिस पर तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर (संख्या: UP41 BE1117) बरामद किया। पुलिस टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी खनन अधिकारी को दे दी गई है तथा आगे की विधिक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
इस कार्रवाई के बाद थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध खनन में संलिप्त खनन माफिया में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!