?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर की सफलता हेतु जागरुकता शिविर का आयोजन संपन्न* – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदिल्ली NCRयूपी

मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर की सफलता हेतु जागरुकता शिविर का आयोजन संपन्न*

रायबरेली

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर करण पत्रकार

 

 

मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर की सफलता हेतु जागरुकता शिविर का आयोजन संपन्न*

 

 

 *रायबरेली: 16 फरवरी 2026* 

          उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में जनपद स्तर पर 22 फरवरी 2026 को आयोजित मेगा/वृहद सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा/वृहद सेवा शिविर के सम्बन्ध में जन जागरुकता, लाभार्थियों के चिन्हीकरण एवं प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम राही के पंचायत भवन में लघु विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरुकता कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमोद कंठ द्वारा उपस्थित लोगो को बताया गया कि 22 फरवरी को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज मैदान रायबरेली में किया जा रहा है, जिसमें निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी भी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। इस जागरुकता शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता, उसकी पात्रता व आवेदन की प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया गया। इस लघु जागरुकता एवं साक्षरता शिविर में खण्ड विकास अधिकारी राही गौरी राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्या सुमगंला योजना के सम्बन्ध में

 

विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। लघु शिविर में नायब तहसीलदार शमीम अहमद के द्वारा राजस्व सम्बन्धी विषयों पर जानकारी प्रदान की गयी। इस जागरुकता कार्यक्रम में एल0ए0डी0सी0 के चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह के द्वारा जनपद में स्थापित लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल के कार्यों के सम्बन्ध व नालसा हेल्पलाइन नं0 15100 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। 

          इस लघु जागरुकता कार्यक्रम मे पंचायत सेक्रेटरी अविनाश चन्द्र सोनकर, राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, लेखपाल अंकित तिवारी व पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव व मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!