?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> सेवा आगरा ने किया प्रथम शीतल जल की प्याऊ का शुभारम्भ। – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

सेवा आगरा ने किया प्रथम शीतल जल की प्याऊ का शुभारम्भ।

सेवा आगरा के कार्य सराहनीय: राजकुमार गुप्ता।

संवाददाता=राशिद अहमद

सेवा आगरा ने किया प्रथम शीतल जल की प्याऊ का शुभारम्भ।

सेवा आगरा के कार्य सराहनीय: राजकुमार गुप्ता

आगरा।सेवा आगरा संस्था की ओर से बुधवार को हर वर्ष की तरह भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए सुल्तानगंज चौराहा स्थित नवज्योति अपार्टमेंट के बाहर आज राहगीरों के लिए प्रथम निःशुल्क शीतल जल की प्याऊ की शुरुआत हुई। प्याऊ का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष व पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले और संस्थापिका सुमन गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और राहगीरों को पानी पिला कर किया।

 

राजकुमार गुप्ता ने कहा अगर मानव सेवा की बात आती है तो सेवा आगरा के कार्य बहुत ही सराहनीय है सेवा आगरा के सभी प्रकल्प हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ अभियान, स्वास्थ्य शिविर,निशुल्क बच्चों की पढ़ाई, कथा पूजा से जुड़े धार्मिक कार्य, जल सेवा प्रचंड गर्मी में लोगों के सूखे कंठ की प्यास को बुझाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता है क्योंकि प्यास के कारण न जाने कितने लोग जान तक गंवा बैठते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। गर्मी में यह पानी हजारों लोगों के कंठ

को तर ही नहीं करेगा, उन्हें राहत के साथ जीवन ऊर्जा भी प्रदान करेगा।

 

संस्थापक मुरारी लाल गोयल पेंट वाले और सुमन गोयल ने संयुक्त रूप से कहा कि जन सेवा के कार्यों से आध्यात्मिक संतोष मिलता है। सेवा का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा और गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने को शहर के लगभग एक दर्जन स्थानों पर भी प्याऊ लगाई जाएंगी। गर्मी के मौसम में सेवा आगरा द्वारा नेक पहल की राहगीरों, दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने खूब सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!