?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> सोशल मीडिया की दोस्ती प्यार में बदली, हनुमान जी को साक्षी मानकर रचाई शादी – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी

सोशल मीडिया की दोस्ती प्यार में बदली, हनुमान जी को साक्षी मानकर रचाई शादी

मैनपुरी

सोशल मीडिया की दोस्ती प्यार में बदली, हनुमान जी को साक्षी मानकर रचाई शादी

 

जनपद मैनपुरी में सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती आखिरकार शादी के पवित्र बंधन में बंध गई। फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई पहचान धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाकर विवाह करने का फैसला कर लिया।

बताया जा रहा है कि दूल्हा अरुण, ग्राम परोंख का निवासी है, जबकि दुल्हन जूली नवाटेड़ा की रहने वाली है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शुरू हुई

बातचीत कब रिश्ते में बदल गई, इसका एहसास दोनों को भी नहीं हुआ। परिवारों को जब इस प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो आखिरकार दोनों पक्षों ने रजामंदी दे दी।

करहल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित मोटामल मंदिर में दोनों ने भगवान हनुमान जी को साक्षी मानकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात

जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया। मंदिर परिसर में विवाह की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग पहुंच गए और इस प्रेम विवाह के साक्षी बने।

खास बात यह रही कि प्रेमी युगल के प्यार के आगे दोनों के परिजन भी शादी में शामिल हुए और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

सोशल मीडिया से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब वैवाहिक रिश्ते में बदल चुकी है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!