?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> समाज को समर्पित सूरज तिवारी की डाक्यूमेंट्री फिल्म “नेत्रदान “ कॉर्निया डोनेशन का हुआ भव्य प्रीव्यू शो। – Bharat Live21 News
Uncategorized

समाज को समर्पित सूरज तिवारी की डाक्यूमेंट्री फिल्म “नेत्रदान “ कॉर्निया डोनेशन का हुआ भव्य प्रीव्यू शो।

समाज से भ्रांतियां दूर करेगी “नेत्रदान “ cornea donation डाक्यूमेंट्री फ़िल्म।

संवाददाता=राशिद अहमद

समाज को समर्पित सूरज तिवारी की डाक्यूमेंट्री फिल्म “नेत्रदान “ कॉर्निया डोनेशन का हुआ भव्य प्रीव्यू शो।

समाज से भ्रांतियां दूर करेगी “नेत्रदान “ cornea donation डाक्यूमेंट्री फ़िल्म। 

आगरा आज हुए फिल्म के अवलोकन कार्यक्रम में गणपती जी को नमन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई और इसके तुरसंत बाद ही “ नेत्रदान “ अर्थात कॉर्निया डोनेशन पार आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रीव्यू किया गया , फिल्म को जमकर तालिया मिली | फ़िल्म में बड़े ही आसानी से पूरा प्रोसेस दिखाया गया है और बताया गया है कि नेत्रदान से कुछ समस्या नहीं होती है और ना ही आख़िरी संस्कार में दिक्कत आती है बल्कि सब बहुत ही आसान हैं, हमे पहल करनी चाहिए । ना ही पूरी आँख निकाली जाती है और ना ही चेहरा ख़राब होता है ।

फिल्म के कलाकार एवं टीम जिन्होंने ये काम किया :
फिल्म को निर्देशक सूरज तिवारी ने लिखा है और निर्देशित किया है , कैमरा वर्क कमाल लोखंडवाला और सुनील राज का है , एक्टिंग ब्रज के रवी परिहार, ज्योती आदि ने की है । पोस्ट वर्क अंशु कुशवाह सिनेमाफ़ाई का है, प्रोडक्शन हेड डॉ राहत जहाँ ख़ानम है और प्रोडक्शन टीम में पंकज शर्मा , बॉबी, विजय आदि थे ।
सभी कलाकारों का स्वागत किया गया और सम्मानित किया गया ।

फ़िल्म में इंटरव्यूज़ दिखाए गए :
डाक्यूमेंट्री फ़िल्म में ऐसे व्यक्तित्वों के इंटरव्यूज़ डाले जाये है जिनका समाज पर प्रभाव पड़े या असलियत के क़रीब हों, उनमें प्रोफ़ एस पी सिंह बघेल सांसद आगरा , विधायक योगेंद्र उपाध्याय, एम एल सी विजय शिवहरे , सी एम ओ डॉ अरुण श्रीवास्तव, प्रिंसिपल एस एन डॉ प्रशांत गुप्ता ,सतीश अरोड़ा समाजसेवी, पूरण डावर वरिष्ठ समाजसेवी,प्रशांत ए सागर मैक एनिमेशन्स, डॉ अरुण शर्मा मोशन एकेडमी, समाजसेविका ज़ीनत ज़ीशान, डॉ अशोक पचौरी, डॉ नरेंद्र मल्होत्रा, जी पी अग्रवाल कंप्यूटर केंद्र , पी एल शर्मा आदि ने फ़िल्म के अंदर अपने विचार व्यक्त कियें हैं |

मंचासीन अतिथियों में:
विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल मुख्य अतिथिर्मा , सतीश अरोड़ा समाजसेवी, डॉ रजनीश त्यागी संघ प्रचारक,प्रशांत ए सागर मैक एनीमेशन से , ज़ीनत ज़ीशान समाजसेविका, रणजीत समा , सूरज तिवारी आदि थे ।
फ़िल्म के पोस्टर का विमोचन भी किया गया । और सभी को मिमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

नेत्रदान करने वाले और नेत्र लेने वाले भी रहे मौज़ूद:
कार्यक्रम में नेत्र दान करने वालों के परिवारजन थे,की भी उपस्थिति रही ,में मनीष बंसल के परिवार से , गिर्राज किशोर सिंघल के परिवार से , जवाहर लाल अग्रवाल के परिवार से एम,में जावेद हाशमी आदि थे , ये बिल्कुल नहीं मालूम कि नेत्र देने के बाद किसको लगे और ना ये मालूम कि किसके नेत्र मिले हैं जो लगाए गए , सभी का पटका पहनाकर और मिमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

सम्पूर्ण कार्यक्रम की सधे हुए और सहज तरीके से संचालन रीनेश मित्तल ने किया , कार्यक्रम उपरांत रीनेश को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में पूनम अरोड़ा, रीमा अरोड़ा आदि थे

कार्यक्रम में मुख्य जनों की उपस्थिति रही:
जितेंद्र फ़ौजदार, रजनीश त्यागी वरिष्ठ प्रचारक, राकेश अवस्थी रेलवे सलाहकार समिति,अदिति कात्यानी सृजन से ,पल्लवी महाजन, अंशिका सक्सेना एंकर, पी एस गीत मॉडल, किरन तनेजा,अनामिका मिश्रा,वंदना तिवारी, धनंजय सिंह,प्रशांत रस्तोगी, संतोष सिकरवार,नीरज अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।
मधुकर अरोड़ा ने कार्यक्रम में नेत्रदान करने कीलिये कहा कि वो आज शपथ लेते हैं कि नेत्रदान करेंगे करेंगे ।

फ़िल्म में किसी भी तरह से कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है और ना ही किसी राजनेता से कोई भी सहयोग मिला है, नेत्र से संबंधित जो भी विभाव और शहर में जो सामाजिक संस्थाएं चल रही हैं , उन्होंने पहले सहयोग करने का आश्वासन देकर उसके बाद कोई सहयोग नहीं किया गया, किसी से कोई धनराशि की माँग नहीं की गई थी सिर्फ वो जो समाज हित में काम कर रहे है वही जानकारी और जिन्होंने डोनेट की आँखें उनसे बात करने को कहा गया था , वो भी नहीं कराया गया , वही सहयोग मांगा गाया था , परंतु जो दिखाया जा रहा है वैसा कुछ भी देखने को नहीं मिला ।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि आँखों के दान से महान दान इस कलयुग में कोई दिखाई नहीं देता है, और उसमें कुछ जाता भी नहीं है, समझ से अनुरोध है कि मृत्यु से पहले रजिस्ट्रेशन करा के किसी की दुनियाँ को रोशन करें ।

फ़िल्म के लेखक निर्देशक सूरज तिवारी ने कहा कि यदि हम समाज से जुड़े विषयों पर काम करते रहेंगें तो समाज में व्याप्त भ्रांतियां दूर होती रहेंगीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!