?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> कुरीतियों पर मंगल दोष नाटक ने किया करारा प्रहार। फ्री बर्ड्स थिएटर ग्रुप ने थिएटर के जरिए सामाजिक बदलाव का संदेश। – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

कुरीतियों पर मंगल दोष नाटक ने किया करारा प्रहार। फ्री बर्ड्स थिएटर ग्रुप ने थिएटर के जरिए सामाजिक बदलाव का संदेश।

महिला कलाकारों का दमदार अभिनय, उजागर हुई समाज की दोहरी मानसिकता।

संवाददाता=राशिद अहमद

कुरीतियों पर मंगल दोष नाटक ने किया करारा प्रहार।

फ्री बर्ड्स थिएटर ग्रुप ने थिएटर के जरिए सामाजिक बदलाव का संदेश।

महिला कलाकारों का दमदार अभिनय, उजागर हुई समाज की दोहरी मानसिकता।

आगरा। फ्री बर्ड्स थिएटर ग्रुप। की ओर से मंगल दोष नाटक का मंचन सूरसदन प्रेक्षागृह में किया गया। जिसमे पूरे समय हास्य, व्यंग, डर व रोमांच के साथ प्रस्तुति का मिश्रण दर्शको को देखने को मिला। नाटक की सभी महिला कलाकार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कुरीतियों पर प्रहार करती हुए नज़र आयी।

*थिएटर ग्रुप की निदेशक रानू गुप्ता* ने कहा कि मंगल दोष नाटक का मुख्य उद्देश्य थिएटर के माध्यम से समाज में सामाजिक सुधार और सकारात्मक परिवर्तन लाना है। नाटक में हास्य व्यंग के माध्यम से पुरुषों की अनकही पीड़ा और समाज की दोहरी मानसिकता को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यह एक ऐसा विषय जिस पर कम ही नाटक देखने को मिलते हैं।

नाटक का लेखन एवं निर्देशन राहुल अचलेश गुप्ता ने किया। *नाटक में श्वेता, निकेता, रश्मि, ऋतु, चाँदनी और रानू ने स्वाभाविक और सटीक अभिनय किया।* दर्शको ने पात्रों के परिधान और वेशभूषा में चाहे पंडित का परिधान हो या हवेली का पारंपरिक लुक हर किरदार के अनुरूप सटीक रहा, जिससे अभिनय और अधिक जीवंत हो उठा। सूरसदन प्रेक्षागृह दर्शकों से खचाखच भरा रहा। नाटक इतना रोचक और प्रभावशाली रहा कि दर्शक अंत तक अपनी सीटों से नहीं उठे। संचालन राखी अग्रवाल एवं डॉ. मनीषा गुप्ता ने किया। लाइट एंड साउंड में गुंजन अग्रवाल व गुंजन आकाश का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!