?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, ‘एपस्टीन फाइल’ को लेकर दिग्गज हस्तियों पर बरसे – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, ‘एपस्टीन फाइल’ को लेकर दिग्गज हस्तियों पर बरसे

मैनपुरी

मैनपुरी

 

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, ‘एपस्टीन फाइल’ को लेकर दिग्गज हस्तियों पर बरसे

 

​मैनपुरी। जनपद में ‘भारतीय शिक्षा बोर्ड’ (भारतीय संस्कृति आधारित) विद्यालय के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और चर्चित ‘एपस्टीन फाइल’ को लेकर तीखा हमला बोला है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए स्वामी जी ने दुनिया के रसूखदार लोगों पर जमकर निशाना साधा स्वामी रामदेव ने

​स्वामी रामदेव ने वैश्विक स्तर पर चल रहे विवादों और ‘एपस्टीन फाइल’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस फाइल के सार्वजनिक होने से दुनिया के कई बड़े चेहरों की असलियत सामने आ रही है।

​दिग्गजों पर निशाना: स्वामी जी ने कहा कि इस विवादित फाइल में दुनिया के कई प्रभावशाली नाम जैसे डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क और बिल गेट्स जैसी हस्तियों के नाम चर्चा में हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

​वैश्विक युद्ध की स्थिति उन्होंने वर्तमान अंतरराष्ट्रीय हालातों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और युद्ध की स्थितियां मानवता के लिए खतरा हैं।

​ योग गुरु ने जोर देकर कहा कि एक तरफ दुनिया तकनीक और व्यापार में आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ बड़े पदों पर बैठे लोग ‘एपस्टीन’ जैसे अनैतिक कृत्यों और फाइलों में उलझे हुए हैं।

​भारतीय संस्कृति ही एकमात्र समाधान है

​विद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के इस नैतिक पतन से बचने के लिए भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर आधारित शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। इसी उद्देश्य से ‘भारतीय शिक्षा बोर्ड’ के माध्यम से नई पीढ़ी को तैयार किया जा रहा है।

 

​बाइट: स्वामी रामदेव, योग गुरु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!