E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेल

पावर कप टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, सुपर स्ट्राइकर्स और माही क्रिकेट क्लब विजयी।

संवाददाता=राशिद अहमद 

पावर कप टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, सुपर स्ट्राइकर्स और माही क्रिकेट क्लब विजयी। 

पावर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए दो मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मैच में सुपर स्ट्राइकर्स ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में माही क्रिकेट क्लब (MCC 07) ने बाजी मारी।
पहले मुकाबले में यूथ क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 165/7 रन बनाए। टीम की ओर से सुरेंद्र सिंह ने 45 रन, संतोष राणा (कप्तान) ने 38 रन, गजेंद्र ओझा ने 36 रन, नितिन यादव ने 9 रन, जितेंद्र ने 7 रन और सतेन्द्र सिंह ने नाबाद 14 रन बनाए। अनुराग सुरोठिया बिना खाता खोले रन आउट हुए। अतिरिक्त रन के रूप में टीम को 16 रन मिले।
सुपर स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी में शिवम दुबे ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा विपुल शर्मा, देवाशीष और लवकेश को 1-1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर स्ट्राइकर्स ने 19.1 ओवर में 168/4 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। टीम की ओर से आशीष ओमवीर ने नाबाद 58 रन, जितु यादव ने 48 रन, देवाशीष ने नाबाद 20 रन, जबकि राहुल शर्मा ने 18 रन बनाए। आकाश दुबे और विपुल शर्मा खाता नहीं खोल सके। अतिरिक्त के रूप में टीम को 24 रन प्राप्त हुए।
यूथ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में संतोष राणा, विनायक, गजेंद्र ओझा और जगदीश राणा को 1-1 विकेट मिला, जबकि नितिन यादव और श्यामू जादौन ने भी गेंदबाजी की।
दूसरे मुकाबले में फतेहाबाद क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 157/8 रन बनाए। टीम के लिए अभिनय तोमर (अन्ना) ने 45 रन, कृष्ण कांत शर्मा ने 38 रन, यश पंडित ने 30 रन, भूपेश शर्मा ने 10 रन, गौरव चौहान ने नाबाद 6 रन, विकाश ने 4 रन और सोनू गुज्जर ने 8 रन बनाए। डॉ. कृष्ण मुरारी शर्मा खाता नहीं खोल सके, जबकि शिवांशु उदैनिया भी शून्य पर आउट हुए।
माही क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सुनील TM007 सरवन ने 1.5 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा लोकेश अग्रवाल, केडी द बॉस, चंदन यादव और जनार्दन राणा को 1-1 विकेट मिला। मंगेश यादव, विपिन कुमार और मुकेश कुमार ने भी गेंदबाजी की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए माही क्रिकेट क्लब (MCC 07) ने 18.4 ओवर में 158/4 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से जनार्दन राणा ने नाबाद 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राहुल कपूर ने 48 रन, चिंटू गुर्जर ने 15 रन, विपिन कुमार ने 5 रन और मुकेश कुमार ने नाबाद 1 रन बनाया। प्रकाश कुमार पात्रा 1 रन बनाकर आउट हुए।
फतेहाबाद क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सोनू गुज्जर ने 2 विकेट लिए, जबकि यश पंडित और विकाश को 1-1 सफलता मिली l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!