?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> भावत चौराह पशु चिकित्सालय में नॉट फॉर सेल दवा पर ₹150 मांगने का आरोप, वीडियो वायरल – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifदिल्ली NCRयूपी

भावत चौराह पशु चिकित्सालय में नॉट फॉर सेल दवा पर ₹150 मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

मैनपुरी

मैनपुरी से बड़ी खबर

भावत चौराह पशु चिकित्सालय में नॉट फॉर सेल दवा पर ₹150 मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्थित भावत चौराह पशु चिकित्सालय एक बार फिर विवादों में है। यहां तैनात फार्मासिस्ट डॉ.मुकेश कुमार शर्मा और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि “नॉट फॉर सेल लिखी दवा के बदले ₹150 की मांग की गई। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है

बतया जा रहा है कि मोहित कुमार नामक पत्रकार अपनी पालतू बिल्ली को इलाज के लिए भावत चौराह स्थित पशु चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि डॉक्टर ने पहले बाहर की मेडिकल स्टोर से दवा लिख दी, लेकिन जब दवा बाजार में उपलब्ध नहीं हुई तो मोहित कुमार ने दोबारा डॉक्टर से संपर्क किया।

मोहित कुमार के अनुसार डॉक्टर ने कहा कि उनके पास दवा का सैंपल मौजूद है, लेकिन उसके लिए ₹150 देने होंगे। जब उन्होंने दवा के पत्ते पर Not For Sale लिखा देखा और इस पर आपत्ति जताई, तो डॉक्टर कथित रूप से नाराज़ हो गए और दवा छीन ली।

आरोप यह भी है कि वहां मौजूद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और अस्पताल परिसर से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद अन्य पत्रकार मौके पर पहुंचे और डॉक्टर से ऑन कैमरा बातचीत की। दावा किया जा रहा है कि बातचीत के दौरान 150 रुपए डॉक्टर ने मागे जाने की बात स्वीकार की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकारी अस्पताल में “नॉट फॉर सेल दवाओं के नाम पर वसूली हो रही है क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी? फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!