?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> ताज फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज: जेबी क्रिकेट अकैडमी ने एटा को हराकर 2-1 से जीती सीरीज। – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

ताज फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज: जेबी क्रिकेट अकैडमी ने एटा को हराकर 2-1 से जीती सीरीज।

संवाददाता=राशिद अहमद 

ताज फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज: जेबी क्रिकेट अकैडमी ने एटा को हराकर 2-1 से जीती सीरीज

एटा/आगरा। जेबी स्पोर्ट्स हब के तत्वावधान में आयोजित ताज फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का रोमांचक समापन हो गया। आगरा की जेबी क्रिकेट अकैडमी और एटा की बालाजी क्रिकेट अकैडमी के बीच खेली गई तीन मैचों की इस सीरीज में जेबी क्रिकेट अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। जेबी स्पोर्ट्स हब लगातार आगरा से बाहर की टीमों को आमंत्रित कर उच्च स्तर का क्रिकेट कराने का सराहनीय कार्य कर रहा है।

सीरीज के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में बालाजी क्रिकेट अकैडमी की टीम 32.1 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आदर्श ने 20 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। जेबी क्रिकेट अकैडमी की ओर से कप्तान विवेक गोला ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। वहीं सुमित रघुवंशी ने 3 विकेट और भानु निषाद ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को कम स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेबी क्रिकेट अकैडमी की टीम ने 12.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 92 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया। टीम की ओर से मानव यादव ने नाबाद 44 रनों की शानदार पारी खेली और जीत के नायक रहे। उनके साथ आदी उपाध्याय 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

फाइनल प्रेजेंटेशन समारोह में विजेता टीम जेबी क्रिकेट अकैडमी को ट्रॉफी प्रदान की गई। सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही एटा की टीम को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और मेडल तीनों रूपों में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजक सत्येंद्र सिंह राणा, मुरारीलाल बघेल, धर्मवीर यादव, जगबीर सिंह राणा, रवी यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!