?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> लेखराजपुर अंग्रेजी शराब की दुकान पर उधार शराब न देने पर दबंगो ने बरसाई गोलियां  – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपी

लेखराजपुर अंग्रेजी शराब की दुकान पर उधार शराब न देने पर दबंगो ने बरसाई गोलियां 

कुर्रा मैनपुरी

लेखराजपुर अंग्रेजी शराब की दुकान पर उधार शराब न देने पर दबंगो ने बरसाई गोलियां

 

जनपद मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लेखराजपुर निवासी सौरभ पुत्र स्व. रणवीर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी अंग्रेजी शराब की दुकान उनके मकान के नीचे स्थित है।

पीड़ित के अनुसार दिनांक 01/03/2026 दिन रविवार को लगभग शाम 7:40 बजे उनकी दुकान पर सेल्समैन सर्वेश हिसाब-किताब कर रहा था। तभी अंकित उर्फ बीटू, अंशुल, आशुतोष पुत्र सुभाष यादव, सचिन पुत्र राजाराम, कन्हैया पुत्र रामपाल निवासी द्वारिकापुर, विकास व आशीष पुत्रगण कौशलेंद्र निवासी जौराई, उपेंद्र कुमार निवासी मक़सदपुर थाना एलाऊ तथा तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति दो गाड़ियों—काली स्कॉर्पियो और टाटा पंच—से दुकान पर पहुंचे।

आरोप है कि सभी लोग रंगबाजी करते हुए जबरन शराब ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और सौरभ के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी नाजायज असलाह से लैस थे और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और थाना कुर्रा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखी और पीड़ित को थाने भेज दिया। सौरभ ने बताया कि तहरीर देकर जब वह रात लगभग 12 बजे अपने घर लौटे, तभी पहले से घात लगाए आरोपी दोबारा गाड़ियों और मोटरसाइकिल से पहुंचे और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।

पीड़ित के अनुसार घर पर लाइसेंसी राइफल और तमंचा मौजूद थे। घटना की पुनः सूचना थाना कुर्रा व डायल 112 को दी गई, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!