E-Paper

रीसन सामाजिक सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “फ्री सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र” का शुभ उद्घाटन।

संवाददाता=राशिद अहमद

रीसन सामाजिक सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “फ्री सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र” का शुभ उद्घाटन।

आगरा। रीसन सामाजिक सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारीसन सामाजिक सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आज 10 मई 2026 को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “फ्री सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र” का शुभ उद्घाटनरा आज 10 मई 2026 को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “फ्री सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र” का शुभ उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सुनील चौधरी, संस्थापिका रेखा चौधरी एवं सचिव दीपक चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, महिलाएं एवं युवतियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
संस्था द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं एवं बेटियों को सिलाई, डिजाइनिंग, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर सहित कई रोजगारपरक कौशल सिखाए जाएंगे, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज को आगे बढ़ा सकें।
संस्थापक सुनील चौधरी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। वहीं रेखा चौधरी ने कहा कि बेटियों को हुनर देना ही उनके उज्जवल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।
इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक सुनील चौधरी, संस्थापिका रेखा चौधरी, सचिव दीपक चौधरी, मेघा मिश्रा, रुचि पचौरी, भावना कश्यप, शिवानी, नंदिनी, ज्योति, सपना गौतम, सोनी सहित अन्य समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और इसे समाज हित में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
रीसन सामाजिक सेवा ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!