?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> प्रजापति समाज के युवाओ को शिक्षित व सशक्त बनाने पर दिया जाएगा जोर। प्रजापति युवा जनशक्ति मोर्चा का हुआ गठन। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दिया जाएगा प्रशिक्षण। बैठक में पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ। – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifलोकल न्यूज़

प्रजापति समाज के युवाओ को शिक्षित व सशक्त बनाने पर दिया जाएगा जोर। प्रजापति युवा जनशक्ति मोर्चा का हुआ गठन। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दिया जाएगा प्रशिक्षण। बैठक में पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ।

संवाददाता=राशिद अहमद

प्रजापति समाज के युवाओ को शिक्षित व सशक्त बनाने पर दिया जाएगा जोर।

प्रजापति युवा जनशक्ति मोर्चा का हुआ गठन।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को दिया जाएगा प्रशिक्षण।

बैठक में पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ।

आगरा । प्रजापति युवा जनशक्ति मोर्चा संस्था का गठन शाहगंज स्थित गंगा गार्डन में कार्यकारिणी गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खादी ग्राम उद्योग के सचिव शंभुनाथ चौबे, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राहुल सागर और राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के पुत्र दिनेश प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की।

 

संस्थापक सोनी कुमार प्रजापति ने बताया कि विनोद प्रजापति ने अध्यक्ष, देवेन्द्र प्रजापति ने महामंत्री, रूपेश प्रजापति ने कोषाध्यक्ष, रिंकू प्रजापति, राजकुमार गोला, सत्यप्रकाश प्रजापति, रामअवतार प्रजापति ने उपाध्यक्ष और कुंजी प्रजापति व हेमंत प्रजापति ने संगठन मंत्री, लख्मी चन्द गोला व रवि शंकर गोला ने मंत्री पद और सुमित प्रजापति ने मीडिया प्रभारी पद की शपथ ग्रहण की।

 

संरक्षक राधा रमन गोला ने बताया कि प्रजापति समाज के युवाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। जो युवा शिक्षा से वंचित हैं, उनके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की शपथ ली और समाज के हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन विष्णु प्रजापति ने दिया। इस अवसर पर वीरी सिंह, किशोर गोला, अंशुल प्रजापति, टीकम सिंह, मंगल सिंह, संजय प्रजापति, चेतराम, सूरज, देव, नवीन, बंटी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!