?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed direc ?> >head> आवास विकास क्षेत्र में निकली परशुराम शोभायात्रा। शोभायात्रा में शामिल हुई 31 झांकियां, परशुराम चौक पर 1108 दीपो से हुई महाआरती। – Bharat Live21 News
E-Paperhttps://bharatlive21newsmedia.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

आवास विकास क्षेत्र में निकली परशुराम शोभायात्रा। शोभायात्रा में शामिल हुई 31 झांकियां, परशुराम चौक पर 1108 दीपो से हुई महाआरती।

भगवान परशुराम, महाकाल और खाटू नरेश का डोला बना आकर्षण का केंद्र।

संवाददाता=राशिद अहमद 

आवास विकास क्षेत्र में निकली परशुराम शोभायात्रा।

शोभायात्रा में शामिल हुई 31 झांकियां, परशु

राम चौक पर 1108 दीपो से हुई महाआरती।

भगवान परशुराम, महाकाल और खाटू नरेश का डोला बना आकर्षण का केंद्र।

आगरा। भगवान परशुराम की निकलती भव्य शोभायात्रा। ढोल-ताशे की धुन पर थिरकते सनातनी युवा। मार्ग में परशुराम के गूंजते जयघोष। एक से बढ़कर एक निकलती झांकियां। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर होता स्वागत। मौका था आवास विकास कॉलोनी स्थित भावना क्लार्क इन से शुरू हुई श्री परशुराम सेवा चरण सेवक समस्त सनातनी बंधू की ओर से निकाली गयी चतुर्थ श्री परशुराम शोभायात्रा यात्रा का। शुरुआत बाल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर, मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी और लगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु ने आरती कर की।

यात्रा संयोजक आशीष मिश्रा व हरिओम शुक्ला। ने बताया कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार महर्षि परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन आवास विकास क्षेत्र में किया। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप, राम दरबार, भारत माता, महालक्ष्मी मैया, मेहंदीपुर बालाजी, पंचमुखी हनुमान, राधा कृष्ण, सालासर बालाजी, ब्रह्मा-विष्णु महेश कि झांकियां सहित 31 झांकियां ने सामाजिक संदेशों के साथ समरसता का संदेश दिया।

चरण सेवक कैलाश नयारण मिश्रा व राहुल चतुर्वेदी। ने बताया कि शोभायात्रा कैलाशपुरी स्थित होटल भावना क्लार्क से शुरू होकर आवास विकास के विभिन्न सेक्टर में भ्रमण करते हुए भगवान परशुराम चौक पर 1108 दीपो महाआरती का आयोजन किया। शोभायात्रा का समापन सुर वाटिका (सेंट्रल पार्क) पर सम्मान समारोह के साथ हुआ।

तीन डोले बने आकर्षण का केंद्र।

चरण सेविका मोहिनी शर्मा एवं बबीता पाठक। ने बताया कि शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण के रूप में अलौकिक भगवान परशुराम, उज्जैन के महाकाल महादेव और खाटू नरेश के तीन डोले रहे। जिन्हे जिसने देखा वो अपना शीश झुका कर आशीष लेने लगा। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर ब्रज की प्रसिद्ध मथुरा की मंडली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। उज्जैन महाकाल की तर्ज पर डमरू टीम द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर विशेष प्रस्तुति दी और गऊ पूजन किया गया। सभी का स्वागत मदन मोहन शर्मा एवं अभिषेक शुक्ला ने किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर युवा मोचा अध्यक्ष शैलू पंडित, पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद नितेश भारद्वाज, मोहिनी शर्मा,मानव गौरव शर्मा, विनोद गर्गाचार्य, विष्णु पाराशर,मुकेश पालीवाल, अनिल सारस्वत, अजय वशिष्ठ, डॉ. रामनिवास शर्मा, शिवम् दुबे, राजा पंडित, दीपेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

? php /** * The template for displaying the footer * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly do_action( 'TieLabs/after_main_content' ); TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/footer' ); ?>
error: Content is protected !!